आरबीबीएम कॉलेज का हेड क्लर्क गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के आरबीबीएम कॉलेज के हेडक्लर्क संजय पांडे को अहियापुर पुलिस ने एक मुकदमे में वारंट के बाद गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने नौकरी के दौरान इंटर और स्नातक की डिग्री नियमित मोड़ से प्राप्त की और इसका लाभ पदोन्नति में लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

मुजफ्फरपुर। आरबीबीएम कॉलेज के हेडक्लर्क संजय पांडे को अहियापुर पुलिस ने एक मुकदमे में वारंट निर्गत होने के बाद बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। संजय के विरुद्ध उच्च न्यायालय में भी मुकदमा दर्ज है। इसमें नौकरी के दौरान इंटर और स्नातक रेगुलर मोड़ से करने और इसका लाभ पदोन्नति में लेने का आरोप लगाया गया है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि आरोपित संजय पांडे को न्यायालय में पेश कराया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


