वेलनेस केंद्रों पर होगी प्रेगनेंसी और कई रोगों की रैपिड जांच
बिहार में सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर प्रेगनेंसी की रैपिड जांच की जाएगी। 10,330 वेलनेस सेंटर पर मलेरिया, डेंगू और एचआईवी की भी जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिलों को किट की डिमांड भेजने का निर्देश दिया है। महिलाओं को जांच की सुविधा मिलेगी और सीएचओ व एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे के सभी हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर पर प्रेगनेंसी की रैपिड जांच होगी। सूबे में 10 हजार 330 वेलनेस सेंटर हैं। हेल्थ एंड वेलेनस सेंटर पर इसके अलावा मलेरिया, डेंगू, एचआईवी और यूरिन की भी रैपिड कार्ड से जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अनुसार किट की डिमांड भेजने का निर्देश दिया है। क्षेत्रीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ही जांच की सुविधा से महिलाओं को काफी सहूलियत होगी। अब तक जांच के लिए उन्हें पीएचसी या सदर अस्पताल जाना पड़ता था।
वेलनेस सेंटर के लिए जांच किट खरीदने पर सूबे में 14 करोड़ 84 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने किट की खरीद के लिए बजट बना लिया है। मलेरिया की किट के लिए 25 लाख 28 हजार रुपये, 6 लाख 16 हजार, हेपेटाइटिस बी के लिए 34 लाख 14 हजार 39 लाख 17 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा ब्लड शुगर जांच के लिए 6.39 करोड़ रुपये से किट खरीदी जाएगी। इन सभी किट की खरीद बीएमएसआईसीएल करेगा और जिलों को उनकी जरूरत के हिसाब से भेजेगा। सीएचओ व एएनएम को मिलेगा प्रशिक्षण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर महिलाओं की प्रेगनेंसी व अन्य बीमारियों की जांच के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और एएनएम प्रशिक्षित किए जाएंगे। सभी सीएचओ और एएनएम को जांच और उसकी रिपोर्टिंग के बारे में बताया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अधिक से अधिक गर्भवतियों की जांच की जाए, इसके लिए विभाग ने सभी जिलों को निर्देशित किया है। दोहरे किट से होगी एचआईवी की जांच गर्भवती की एचआईवी की जांच दोहरे किट से होगी। इस किट को मंगाने के लिए विभाग ने जिलों को पत्र भेजा है। इस किट के इस्तेमाल से एचआईवी की सटीक रिपोर्ट आएगी। गर्भवती के अलावा बंदियों और उच्च जोखिम समूह के लोगों की भी जांच इसी किट से की जाएगी। पूरे राज्य में 13 लाख 58 हजार किट की खरीदी जाएगी, जिसे जिलों को भेजा जाएगा। मुजफ्फरपुर में जांच के लिए 64 हजार 704 किट की आपूर्ति बीएमएसआईसीएल की तरफ से की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




