ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुररानी लक्ष्मीबाई ने भारतीय महिलाओं को किया गौरवान्वित

रानी लक्ष्मीबाई ने भारतीय महिलाओं को किया गौरवान्वित

नागरिक मोर्चा ने गुरुवार को शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया। मोर्चा के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने भारतीय...

रानी लक्ष्मीबाई ने भारतीय महिलाओं को किया गौरवान्वित
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 18 Jun 2020 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिक मोर्चा ने गुरुवार को शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया। मोर्चा के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने भारतीय महिलाओं को गौरवान्वित किया। इस दौरान सभी ने चीन की कायरतापूर्ण कार्रवाई की निंदा की। साथ ही कहा कि देश की रक्षा के लिए हर हिन्दुस्तानी रानी लक्ष्मीबाई की तरह बलिदान देने के लिए तैयार है। भारतीय सेना पर राष्ट्र को गर्व है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। मोर्चा के संस्थापक मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपने पराक्रम से नारी के अबला होने के मिथ्या को निराधार साबित किया। मौके पर आशा सिन्हा, मुन्नी चौधरी, सुरेश कुमार गुप्ता, आरएन झा, अंजनी कुमार पाठक, रमेश कुमार मिश्र, शिवजी सहनी, सोहनलाल आजाद, यशपाल, आलोक अभिषेक, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, विक्रम जयनारायण निषाद, हेम नारायण मिश्र भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें