कल से 25 तक शहर के मंदिरों तक जाएगी प्रभातफेरी

Feb 16, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में रंगीलो फागुनोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18 फरवरी से 25 फरवरी तक सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर से प्रभातफेरी शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मंदिरों तक जाएगी। भक्तों में उत्साह है और यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी मंदिर कमेटी द्वारा जारी की गई है।

कल से 25 तक शहर के मंदिरों तक जाएगी प्रभातफेरी

:: रंगीलो फागुनोत्सव :: फोटो: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंगीलो फागुनोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई। 18 फरवरी बुधवार से सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर से प्रति दिन प्रभातफेरी 25 फरवरी तक शहर के मंदिरों तक जाएगी। प्रभातफेरी के संयोजक किशन तुलस्यान ने बताया कि प्रभातफेरी सुबह सात बजे निकलेगी। मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी नवीन चाचान ने बताया कि प्रभातफेरी के लिए श्याम भक्तों में काफी उत्साह है। सोमवार को प्रभातफेरी सह श्री श्याम गुणगान यात्रा का कार्यक्रम की तिथि और मंदिरों के नाम कमेटी की ओर से जारी कर दिए गए। पहले दिन 18 फरवरी को सिकंदरपुर श्री राणी सती मंदिर, दादीधाम व श्री ढांढण सती मां अन्नपूर्णा मंदिर तक प्रभातफेरी जाएगी।

19 को श्री बगलामुखी माता मंदिर कच्चीसराय, 20 को धर्मशाला चौक श्री संतोषी माता मंदिर, 21 को श्री सत्यनारायण मंदिर, 22 को श्री राज राजेश्वरी देवी मंदिर रमना, 23 को श्री बालाजी हनुमान मंदिर अखाड़ाघाट, 25 को श्री सालासर हनुमान मंदिर सूतापट्टी को जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।