ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरवीडियो, रामशरण सिंह बने अध्यक्ष, बीके लाल महासचिव

वीडियो, रामशरण सिंह बने अध्यक्ष, बीके लाल महासचिव

रामशरण सिंह अध्यक्ष व बीके लाल एडवोकेट्स एसोसिएशन के नए महासचिव चुने गये। लाल पूर्व में अध्यक्ष थे। महासचिव रहे रामशरण र्निविरोध अध्यक्ष चुने गए। शनिवार हुए चुनाव के बाद देर रात परिणाम का...

वीडियो, रामशरण सिंह बने अध्यक्ष, बीके लाल महासचिव
कार्यालय संवाददाता,मुजफ्फरपुरSun, 07 Jul 2019 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रामशरण सिंह अध्यक्ष व बीके लाल एडवोकेट्स एसोसिएशन के नए महासचिव चुने गये। लाल पूर्व में अध्यक्ष थे। महासचिव रहे रामशरण र्निविरोध अध्यक्ष चुने गए। शनिवार हुए चुनाव के बाद देर रात परिणाम का ऐलान किया गया। श्री लाल ने बिहार स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य उमेश प्रसाद सिंह को पराजित किया।

श्री लाल को 95, श्री सिंह को 72 व तीसरे स्थान पर रहे अजय कुमार को 24 मत हासिल हुआ। रामशरण सिंह के खिलाफ पूर्व की भांति इस बार भी किसी ने नामांकन नहीं किया। इस कारण अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं हुआ। काउंटिंग के बाद देर रात निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ चौबे ने परिणाम जारी किया। उपाध्यक्ष के पद पर 122 वोट से राजीव रंजन, 121 वोट से ज्वाला प्रसाद राय व 103 वोट हासिल कर मुकेश कुमार चुनाव जीत गए। जबकि चौथे प्रत्याशी रजी अहमद सिद्दिकी 94 वोट हासिल कर चुनाव हार गए। तीन पदों वाले संयुक्त सचिव के लिए आठ प्रत्याशी मुकाबले में थे। 107 वोट पाने वाले ललित कुमार, 88 वोट पाने वाले रामबाबू सिंह व 88 वोट पाने वाले डॉ. पवन कुमार चुनाव जीत गए। सहायक सचिव के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। 102 वोट लाकर पंकज कुमार सिन्हा, 86 वोट लाकर अमार हसन व 81 वोट लाने वाले विजय कुमार जीत अपने नाम की। कोषाध्यक्ष के लिए 106 वोट हासिल कर राजू रंजन विजयी हुए। जबकि 74 वोट पाने वाले विनोद कुमार चुनाव हार गए। 114 वोट पाने वाले राम सरोज कुमार, 108 वोट पाने वाले राजेंद्र कुमार व 106 पाने वाले मो. शमीउज्जमा चुनाव जीतकर निगरानी समिति के सदस्य बनें। राममूर्ति ठाकुर हार गए।

कार्यकारिणी समिति में पंकज कुमार 132, दीपमाला 116, उपेंद्र कुमार शर्मा 108, कृष्ण मोहन सिंह 106, सत्यनारायण प्रसाद 102 व सुनील कुमार 91 वोट प्राप्त कर विजयी हुए। 86 86 वोट जाने वाले पवन कुमार व राजकुमार साह का परिणाम सोमवार को लॉटरी द्वार जारी होगा।

रामशरण सिंह के अलावा अजीत कुमार व अरविंद कुमार गुप्ता र्निविरोध अंकेक्षक चुने गए। देर रात तक परिणाम पर जश्न मनता रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें