Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRally in Muzaffarpur Rahul Gandhi Tejashwi Yadav and Bhupesh Baghel Arrive by Helicopter
तीन अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आए राहुल, तेजस्वी व बघेल

तीन अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आए राहुल, तेजस्वी व बघेल

संक्षेप: मुजफ्फरपुर में एक चुनावी सभा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और भूपेश बघेल तीन अलग-अलग हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सभा के दौरान बैरिकेडिंग पर भीड़ चढ़ गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभा स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में कड़ी चौकसी की गई थी।

Thu, 30 Oct 2025 04:59 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सकरा विधानसभा के मझौलिया मैदान में बुधवार की दोपहर चुनावी सभा में तीन अलग-अलग हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे थे। 12.40 बजे पहला हेलीकॉप्टर से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री केसी वेणुगोपाल, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह और कृष्णा अल्लवारू उतरे। थोड़ी देर बाद 1.08 बजे राहुल गांधी का पांच सीटर हेलीकॉप्टर पहुंचा, फिर छह मिनट बाद पहुंचे तीसरे हेलीकॉप्टर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ ही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी उतरे। इसके बाद करीब डेढ़ बजे से चुनावी सभा शुरू हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैरिकेडिंग पर चढ़ गए लोग

राहुल, तेजस्वी व अन्य नेताओं के मंच की ओर आने के दौरान कई लोग मैदान में बनी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। लोग नेताओं को करीब से देखना चाह रहे थे। बैरकेडिंग टूटने पर एक साथ कई लोगों के गिरने की आशंका को देखते हुए पैरामिलिट्री के जवानों ने समझाने का प्रयास किया पर हालात जस के तस बना रहा। एक किमी के दायरे में राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व अन्य वीवीआईपी का दौरा था। इसको देखते हुए सभास्थल के साथ ही आसपास के करीब एक किमी के दायरे में चप्पे-चप्पे पर चाक-चौबंद चौकसी थी। मझौलिया मैदान जाने वाली हर सड़क पर पुलिस व पैरामिलिट्री की पहरेदारी थी।