‘बच्चों के बुनियादी ज्ञान को मजबूत करें’
राजकीय सार्वजनिक प्रवेशिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलपुरा का निरीक्षण राजद विधायक शंकर प्रसाद ने किया। उन्होंने शिक्षकों की समयबद्धता और पठन-पाठन की गुणवत्ता की समीक्षा की। विधायक ने कहा कि बच्चों की समझ और बुनियादी ज्ञान को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बदहाल भवन की मरम्मत की आवश्यकता जताई।

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय सार्वजनिक प्रवेशिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कमलपुरा का शनिवार को राजद विधायक शंकर प्रसाद ने निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की समयबद्धता और पठन-पाठन की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पाठ्यक्रम पूरा कराना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी समझ और बुनियादी ज्ञान को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रधानाध्यापक और प्रबंध समिति के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने बदहाल भवन पर चिंता जताते हुए संबंधित पदाधिकारी से अविलंब निर्माण करवाने की मांग की। साथ ही अपने कोष दो नए वर्गरूम बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शिवार्थ शंकर, गणेश सहनी, परमानंद सिंह आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


