‘पार्टी के लिए मजबूती से काम करें कार्यकर्ता
संक्षेप:
मोतीपुर में राजद के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें पूर्व विधायक नंदकुमार राय ने कार्यकर्ताओं को मजबूत होकर काम करने की सलाह दी। बैठक में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने...
Sep 10, 2025 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। परोहा गांव स्थित शिवालय के प्रांगण में बुधवार को सत्यदेव महतो की अध्यक्षता में राजद के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक नंदकुमार राय ने सदस्यों को मजबूती से काम करने को कहा। बैठक में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे बरुराज विधानसभा में जाति भेदभाव से ऊपर उठकर काम किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुका है। अफसरशाही हावी है। खाद बीज के लिए किसान भागदौड़ कर रहे हैं। इस मौके पर श्यामबाबू सिंह, उमा दुबे, अभिमन्यु पांडे आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




