Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRailway Enhances Safety Measures at Level Crossings Amid Foggy Weather in Muzaffarpur
रेलवे फाटक पर दुर्घटना रोकने को और मजबूत होंगे सुरक्षा के उपाय

रेलवे फाटक पर दुर्घटना रोकने को और मजबूत होंगे सुरक्षा के उपाय

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में ठंड और कोहरे की वजह से रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है। रेलवे गुमटी पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के उपाय बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। गेटमैन की ट्रेनिंग और नियमित निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है, ताकि रेलवे फाटकों पर सुरक्षा में सुधार किया जा सके।

Sat, 29 Nov 2025 06:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ठंड के मौसम में कोहरे का प्रभाव बढ़ने से रेल परिचालन पर असर पड़ता है। साथ ही रेलवे गुमटी पर भी दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। रेलवे रेल फाटकों पर दुर्घटना रोकने के लिए और मजबूत सुरक्षा के उपाय करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के सुरक्षा, संकेत एवं दूरसंचार विभाग के कार्यकारी निदेशक बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने पांच बिंदुओं पर सुरक्षा के उपाये बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे के साथ सभी जोन के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर इसे तत्काल दुरुस्त करने को कहा है, ताकि कोहरे से रेल फाटक पर दुर्घटना की आशंका कम की जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोड ट्रैफिक व बूम बैरियर साफ-साफ दिखे : पत्र में उन्होंने कहा है कि रेलवे के रेल फाटक पर सुरक्षा के उपायों को और मजबूत करना है। पिछले दो सालों में एसईआर, ईआर और एनआर जोन में रेल फाटकों पर तीन गंभीर हादसे हो चुके हैं। इसको देखते हुए सभी लेवल क्रॉसिंग गेट पर सुरक्षा के उपाय बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए सभी रोड सुरक्षा डिवाइस (सिग्नल, साइनेज, हूटर और स्पीड ब्रेकर) रेल फाटक पर हो और सड़क से आने वालों को अच्छी तरह से अलर्ट करने के लिए ठीक से काम कर रहे हों। सिस्टमैटिक इंस्पेक्शन करेंगे पदाधिकारी : इसके अतिरिक्त कहा है कि गेटमैन को गेट बंद करने से पहले यह पक्का करना चाहिए कि बूम बैरियर के बीच कोई गाड़ी न हो। गेट वर्किंग रुल्स के अनुसार सुरक्षित गेट ऑपरेशन और इमरजेंसी हैंडलिंग के लिए जरूरी सभी सुविधाएं हर गुमटी पर ठीक से चालू होनी चाहिए। गेटमैन की नियमित काउंसलिंग और ट्रेनिंग होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को फाटक का सिस्टमैटिक इंस्पेक्शन कर यह पता लगाने को कहा है कि गेटमैन रूटीन और इमरजेंसी, दोनों तरह के प्रोसेस से परिचित हैं या नहीं। एनएच से चंद कदम पर है बैरिया और रामदयालु गुमटी : सोनपुर और समस्तीपुर मंडल के सुदूर इलाके वाले रेलवे फाटक पर सुरक्षा के उपाय सीमित है। कई गुमटियों पर हुटर नहीं बजता है। साइनेंज और सिंबल की भी कमी है। कुछ जगहों पर सिंबल और साइनेज की दृष्टया अच्छी नहीं है। मुजफ्फरपुर शहर से सटे रामदयालुनगर और बैरिया गुमटी एनएच से चंद कदम पर है। यहां सुरक्षा के मानक सही नहीं है। रेलवे गुमटी के पास एनएच की वजह से दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। अक्सर गेट जाम रहता है। कई बार ट्रेन आने पर अफरातफरी मचती है।