Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsRailway Employee Defrauded of 22 Lakh Rupees in Online Share Trading Scam
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर रेलकर्मी से 22 लाख की ठगी

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर रेलकर्मी से 22 लाख की ठगी

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में एक रेलकर्मी, मुन्ना कुमार, को ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए 22 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। उसने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया है कि उसे जेड-8 एसबीआई स्टडी एक्सचेंज ग्रुप के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 12, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर सरैया थाना के सिउरी ऐमा गांव निवासी एक रेलकर्मी से 22 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। पीड़ित मुन्ना कुमार ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि आठ खातों में साइबर शातिरों ने शेयर में निवेश के नाम पर उससे पैसे डलवाए। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि सारा पैसा ठगी कर ली गई है। मुन्ना कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह झारखंड के साहेबगंज में नौकरी करता है। एसबीआई सेक्युरिटी के नाम पर जेड-8 एसबीआई स्टडी एक्सचेंज ग्रुप से शेयर मार्केट में ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए डिमेट एकाउंट खोला था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें मिशो आईपीओ के नाम पर उससे 22 लाख रुपये कई बार में आरटीजीएस करवाया गया। जब आईपीओ का 22 लाख पूरा नहीं हो रहा था तो 16 लाख रुपये लोन लेकर राशि पूरी की गई। मुन्ना को बोला गया था कि आईपीओ सेल करके लोन की राशि चुका देनी है। तब आईपीओ एमाउंट पूरा हो गया तो बोला गया कि पहले लोन चुकाइए इसके बाद आईपीओ सेल होगा। इस पर मुन्ना कुमार को ठगी का अहसास हुआ। तब उन्होंने एसबीआई सेक्यूरिटी के कस्टमर केयर से फोन से संपर्क किया तो पता चला कि एसबीआई सेक्यूरिटी में डिमेट एकाउंट तो है, लेकिन इससे कोई आईपीओ खरीद नहीं किया गया है। ठगी की जानकारी होने के बाद मुन्ना कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल के नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन सौंपा। पुलिस को बताया कि एसबीआई स्टडी एक्सचेंज ग्रुप की असिस्टेंट माला टूरवानी ने उससे व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिये 22 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है।