हत्यारोपितों के रिश्तेदारों के घर छापे, एक को उठाया
सदर थाने के मझौली धर्मदास के बीमा एजेंट मुनील राम हत्याकांड में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी है। गुरुवार की देर रात सदर पुलिस को आरोपितों के रिश्तेदारों के घर पर छिपे होने की...
सदर थाने के मझौली धर्मदास के बीमा एजेंट मुनील राम हत्याकांड में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी है। गुरुवार की देर रात सदर पुलिस को आरोपितों के रिश्तेदारों के घर पर छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद थानेदार संजीव कुमार सिंह निराला ने दल-बल के साथ रतवारा व महेशपुर गांव सहित कई जगहों पर छापेमारी की। हालांकि, किसी की गिरफ्तार नहीं हो सकी। एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।बताया जाता है कि हिरासत में लिए संदिग्ध को आरोपितों के ठिकानों के बारे में जानकारी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानेदार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इनके रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी की गई है। इधर, चाकू से घायल रामेश्वर राम की स्थिति में आंशिक तौर पर सुधार हुआ है। गुरुवार की रात में ऑपरेशन किया गया। परिजन ने बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मालूम हो कि बीते मंगलवार की देर रात मझौली धर्मदास गांव में साइकिल से ठोकर लगने के बाद हुए विवाद में एक दर्जन आरोपितों ने रामेश्वर राम, मुनील राम व सुनील कुमार पर तलवार व चाकू से हमला कर घायल दिया था। इलाज के दौरान मुनील राम की मौत हो गई थी। पुलिस अब तक दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।