Muzaffarpur News: मॉडल अस्पताल: पांच दिन बाद आई एंटी रेबीज वैक्सीन
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मॉडल अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पांच दिन बाद आई। कई मरीज वैक्सीन लेने पहुंचे, लेकिन ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की संख्या कम थी। सुबह 11.30 बजे एक भी मरीज नहीं था। अस्पताल में कुल 120 वाइल एंटी रेबीज वैक्सीन भेजी गई है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल में पांच दिन के बाद शुक्रवार को एंटी रेबीज वैक्सीन आ गई। इसके साथ ही वैक्सीन लेने कई मरीज अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की संख्या काफी कम थी। सुबह 11.30 बजे ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक भी मरीज नहीं था।बताया गया कि मॉडल अस्पताल में 120 वाइल एंटी रेबीज वैक्सीन भेजी गई है। मॉडल अस्पताल में दवा नहीं होने से लोग वापस लौट रहे थे। मॉडल अस्पताल के साथ एसकेएमसीएच में भी एंटी रेबीज दवा खत्म हो गई थी, जिस कारण लोगों को निराश लौटना पड़ रहा था।


