क्वारंटाइन:::: औराई क्वारंटाइन सेंटर में मच्छरदानी के लिए हंगामा
क्वारंटाइन:::: औराई क्वारंटाइन सेंटर में मच्छरदानी के लिए हंगामा
औराई प्रखंड में प्रवासियों का लगातार आना जारी है। औराई प्रखंड मुख्यालय में औराई हिन्दी विद्यालय में 154 प्रवासी क्वारंटाइन किए गए थे। जबकि दूसरे क्वारंटाइन सेंटर चहुंटा उच्च विद्यालय में 117 प्रवासी है। 33 प्रवासी रविवार को हरियाणा से आए जबकि लगभग 25 लोगों के और आने की सूचना थी। चहुंटा क्वारंटाइन सेंटर पर चाहरदीवारी के दुरूस्त नहीं रहने का हवाला प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने दी। वहीं रविवार को मच्छर से परेशान होकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि मच्छर से बीमार हो जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि प्रशासन वहां मुस्तैद है, मच्छरदानी का प्रावधान नहीं है। दूसरी ओर भरथुआ के 38 क्वारंटाइन श्रमिकों को औराई हिन्दी विद्यालय से लाकर भरथुआ पंचायत सरकार भवन में रखा गया है। कई प्रवासियों के चोरी-चुपके गांवों में घुस जाने की खबर कई क्षेत्रों से आ रही है इसको लेकर लोगों में भय का माहौल है। औराई प्रखंड चिकीत्सा पदाधिकारी जीके गौतम ने कहा कि थर्मल स्कैनिंग की सुविधा औराई पीएचसी में हो चुकी है। वहीं औराई हिन्दी में क्वारंटाइन किए गए लोग चाहरदीवारी से बाहर निकालकर बच्चों संग खेलकर वापस आ जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




