Muzaffarpur News: पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे, प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सबमर्सिबल पंप लगाने की योजना को खारिज करने पर लोग सादपुरा मस्जिद के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलापूर्ति बंद होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 34 की पार्षद ने कहा कि पहले पानी की आपूर्ति हो रही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

Muzaffarpur News: पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे, प्रदर्शन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सबमर्सिबल पंप लगाने की योजना खारिज होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह नौ से 10 बजे तक सादपुरा मस्जिद के पास सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद मो. नईम, इम्तियाज अहमद, मो. फूल बाबू, मो. नासिर व अन्य लोगों ने कहा कि जलापूर्ति बंद होने से लोग परेशान हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।स्थानीय वार्ड 34 की पार्षद चंदा कुमारी ने बताया कि पहले बैंकर्स कॉलोनी में लगे सबमर्सिबल पंप के जरिए नीम चौक से सादपुरा तक पानी की आपूर्ति होती थी।

हालांकि, उसी पंप से दास बाबू कॉलोनी में पानी की आपूर्ति होने के बाद नीम चौक से सादपुरा गुमटी के बीच जलापूर्ति बंद है। इसको लेकर उनके द्वारा दी गई योजना को स्टैडिंग ने रद्द कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।