बंदरा : जनता दरबार में आठ आवेदन पड़े
सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें पेंशन, आधार, नल-जल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आठ आवेदन प्रस्तुत किए गए। बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में सोमवार को बीडीओ आमना वसी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पेंशन, आधार, नल-जल योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल आठ आवेदन पड़े। बिंदु देवी ने कहा कि पेंशन नहीं मिल रही है। इसपर बीडीओ ने संबंधित कर्मी को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कैयूम एवं सिलवा देवी ने आधार से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। धीरज मिश्रा द्वारा नल-जल योजना अंतर्गत अनुरक्षक के मानदेय भुगतान से संबंधित समस्या उठाई, जिस पर संबंधित पंचायत सचिव को एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
विष्णु भारती द्वारा नल-जल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की गई। सुनैना देवी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी पेंशन तथा नारायण सहनी द्वारा पेंशन बंद होने की शिकायत की गई। रोशन खातून द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त भुगतान में विलंब की शिकायत की गई। बीडीओ ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


