‘धर्म परिवर्तन की साजिश को ध्वस्त करें वनवासी कार्यकर्ता’
मुजफ्फरपुर में वनवासी कल्याण आश्रम की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। मणिराम पाल ने कहा कि देश विरोधी तत्व समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने संगठन के विस्तार और नई चुनौतियों का सामना करने की जरूरत पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर मुर्मू ने की।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण आश्रम के सूतापट्टी स्थित कार्यालय में रविवार को प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय जनजातीय संपर्क प्रमुख मणिराम पाल ने कहा कि इस समय अराजक और देश विरोधी तत्व समाज को विखंडित करने की साजिश कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन की साजिश कर रहे हैं। इसलिए हमें भी सक्रियता बढ़ानी होगी। उन्होंने नई चुनौतियों से निपटने के लिए काम करने की सलाह दी। नगरीय कार्य के साथ ही प्रखंडों में भी संगठन के विस्तार की पर जोर दिया। अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष परमेश्वर मुर्मू व संचालन प्रदेश महामंत्री अजय नारायण सिन्हा ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने संगठन के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर भरतिया ने पिछले सत्र के आय-व्यय का ब्योरा पेश किया, जबकि मंत्री आलोक कुमार ने नए सत्र का बजट प्रस्तुत किया। संगठन मंत्री नीतीश कुमार ने संगठन की प्रमुख गतिविधि और स्कूल व छात्रावास के संचालन व प्रगति की जानकारी दी। बैठक में अखिल भारतीय श्रद्धा जागरण प्रमुख महरंग उरावं, अखिल भारतीय सह श्रद्धा जागरण प्रमुख विनोद उपाध्यय, प्रदेश के नगरीय कार्य प्रमुख प्रदीप कुमार, छात्रवास प्रमुख रामरूप प्रसाद, रामबाबू सुमन, मंगनी हेम्ब्रेम, रेवती रमण, विनोद उरांव, बाबू लाल टुडू, रामप्रवेश सिंह आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


