Muzaffarpur News: 14 सितंबर से प्रखंड कार्यालय पर धरना की चेतावनी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुशहरी के रामचंद्र प्रसाद सिंह ने बीडीओ और सीओ को आवेदन देकर 14 सितंबर से धरना देने की चेतावनी दी है। उन्होंने विवादित जमीन की मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, पर समय नहीं दिया गया। इसके अलावा, उनकी जमीन पर लगे सेमल के दो पेड़ काटे गए हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।

Muzaffarpur News: मुशहरी। मणिका विशुनपुर चांद निवासी रामचंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को बीडीओ व सीओ को आवेदन देकर 14 सितंबर से प्रखंड कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है। बताया कि विवादित जमीन की मापी के लिए ऑनलइन आवेदन किया। बावजूद जमीन मापी का समय नहीं दिया जा रहा है। उनकी जमीन पर लगे सेमल के दो पेड़ को कुछ लोगों ने काट लिया। डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। दोबारा शिकायत करने पर थाना जाने को कहा गया।


