Muzaffarpur News: अवैध वसूली के आरोप में आरओ के चालक को पीटा
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: कांटी के अंचल कार्यालय पर अवैध वसूली को लेकर लोगों ने हंगामा किया। बिचौलियों द्वारा वसूली के आरोप में आरओ के चालक की पिटाई की गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। आरओ ने आरोपों को खारिज किया, जबकि कार्यालय में पहले भी हंगामे की घटना घटित हो चुकी है।

Muzaffarpur News: कांटी। अंचल कार्यालय पर मंगलवार को अवैध वसूली को लेकर भड़के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरटीपीएस, परिमार्जन व दाखिल-खारिज में बिचौलियों के माध्यम से अवैध वसूली के आरोप में आरओ वसंत कुमार राय के निजी चालक की पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। लोगों ने बताया कि अंचल कार्यालय में काम कराने के नाम पर चालक लोगों से अवैध वसूली कर रहा था। आरओ ने अवैध वसूली को लेकर चालक पर लगे आरोप को गलत बताया। दो सप्ताह पहले भी अंचल कार्यालय पर हंगामा हुआ था।


