Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsProtests Erupt Against EO Dr Jaichand Akela in Motipur Over Development Issues
ईओ की मनमानी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोला
मोतीपुर के नगर पंचायत बरुराज में वार्ड पार्षदों ने ईओ डॉ. जयचंद्र अकेला की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोला है। मुख्य पार्षद बच्ची देवी के नेतृत्व में पार्षद 8 सितंबर को नपं कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 6 Sep 2025 08:42 PM

मोतीपुर। नगर पंचायत बरुराज के ईओ डॉ. जयचंद्र अकेला की मनमानी के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया। उनके कार्यशैली से क्षुब्ध मुख्य पार्षद बच्ची देवी समेत अन्य वार्ड पार्षद पांच सूत्री मांगों को लेकर आठ सितंबर को नपं कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस संबंध में मुख्य पार्षद शहरी विकास एवं आवास विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि ईओ के ढुलमुल रवैये के कारण विकास कार्य ठप है। आवास योजना से लाभुक वंचित हो रहे हैं। बोर्ड की सामान्य बैठक में शामिल नहीं होते हैं और राष्ट्रीय पर्व में भी अनुपस्थित रहते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




