ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुशहरी में धरनार्थियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

मुशहरी में धरनार्थियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

मुशहरी प्रखंड के बुधनगरा घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन बुधवार को जारी रहा। धरना को संबोधित करते हुए पंसस पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा का ज्वलंत...

मुशहरी में धरनार्थियों ने लगाया उपेक्षा का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 26 Feb 2020 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

मुशहरी प्रखंड के बुधनगरा घाट पर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन बुधवार को जारी रहा। धरना को संबोधित करते हुए पंसस पंकज कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा का ज्वलंत उदाहरण बुधनगरा घाट है। यहां नाव दुर्घटना में सैंकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को हमलोगों की कोई चिंता नहीं है। लोग अब अपना धैर्य खोने लगे है। अगर शीघ्र ही पुल निर्माण की दिशा में कार्य नहीं हुआ तो बुधनगरा से लेकर मुख्य सड़क और समाहरणालय का घेराव को मजबूर होंगे।

जनप्रतिनिधियों को भी हमलोगों की कोई चिंता नहीं है। वो लोग सिर्फ वोट लेते है। हमलोगों के दुख दर्द से उनको कोई मतलब नहीं है। मंच का संचालन मनोहर राय ने किया। सभा को संबोधित करने वालों में कैलाश सहनी, महेश प्रसाद ठाकुर, देवकरण सहनी, शम्भू सहनी भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें