ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरनागरिक समस्याओं के खिलाफ विरोध सभा

नागरिक समस्याओं के खिलाफ विरोध सभा

बिजली,पानी,सफाई व अपराधीकरण के खिलाफ शनिवार को नागरिक मोर्चा ने स्मारक स्थल पर विरोध सभा का आयोजन किया। नागरिक समस्याओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मोर्चा के सदस्यों ने आक्रोश...

नागरिक समस्याओं के खिलाफ विरोध सभा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 07 Apr 2018 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिजली,पानी,सफाई व अपराधीकरण के खिलाफ शनिवार को नागरिक मोर्चा ने स्मारक स्थल पर विरोध सभा का आयोजन किया। नागरिक समस्याओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मोर्चा के सदस्यों ने आक्रोश जताया। मोर्चा के संस्थापक महासचिव मोहन प्रसाद सिन्हा ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही बिजली व पानी की स्थिति खराब हो जाती है। सफाई नहीं होने से जलजमाव व बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। अगर 15 दिनों के अंदर नगर निगम की हालत नहीं सुधरी तो मोर्चा बिजली बिल व नगर निगम का टैक्स बंद करने का अभियान चलाएगी। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों को बिजली व पानी की समस्या को दूर करने की अपील की। मौके पर केशव कुमार मिश्र, महेंद्र श्रीवास्तव, आलोक अभिषेक, दीनबंधु आजाद, मदन सिंह व डॉ. जगदीश शर्मा भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें