Muzaffarpur News: कुढ़नी में एसयूसीआई (सी) ने दिया धरना
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: कुढ़नी में बुधवार को एसयूसीआई (सी) की प्रखंड कमेटी द्वारा राशन कार्ड, पेंशन और मनरेगा में काम समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अपनी मांगों के लिए नारेबाजी की। इस मौके पर कई नेता उपस्थित थे।

Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा में काम व लंबित भुगतान समेत जनजीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कुढ़नी प्रखंड मुख्यालय पर एसयूसीआई (सी) की प्रखंड कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया गया। अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय और प्रखंड मुख्यालय के समक्ष हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। मौके पर संजीत मांझी, बैद्यनाथ पंडित, कालिकांत झा, शत्रुघ्न महतो, लालबाबू महतो और रामसेवक पासवान थे।

