भूमिहीनों को बसाने के बजाय घर पर चलाया जा रहा बुलडोजर
बिहार विकास संघर्ष समिति और अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि भूमिहीनों को बसाने के बजाय उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रदर्शन में कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिन्होंने सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई।

सकरा। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर शुक्रवार को बिहार विकास संघर्ष समिति और अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा ने धरना-प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सह मुखिया उदय चौधरी ने कहा कि भूमिहीनों को बसाने के बजाय उनके घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नेता मनोज कुमार बैठा, बिहार विकास संघर्ष समिति के संयोजक राजाराम, परमानंद पाठक, अनुकूल कुमार, महेश पासवान, संतू लालदेव राम, सीमा देवी पासवान, बृजमोहन ठाकुर, रिंकू देवी, संघर्ष कुमार, शंकर चौधरी राम, राजो देवी, लखींद्र पासवान, राजेश कुमार राम, संतोष कुमार, रामातार राम आदि थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Arun Kumar Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


