बस का किराया 15 फीसदी तक बढ़ेगा
बिहार में बस का किराया 15 फीसदी तक बढ़ सकता है। परिवहन विभाग ने प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की है। साधारण बसों के लिए 50 किमी तक 15% और 300 किमी से अधिक के लिए 10% वृद्धि का प्रस्ताव है। एक माह के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सूबे में बस का किराया 15 फीसदी तक बढ़ सकता है। परिवहन विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन ने गुरुवार को इस संबंधी प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की है। इसमें साधारण बसों के किराये में 50 किमी तक के लिए 15%, 100 किमी के लिए 14%, 150 किमी तक के लिए 13%, 200 किमी तक के लिए 12%, 250 किमी तक के लिए 11% और 300 किमी की अधिक दूरी तक के लिए 10% वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। विभाग ने एक माह के अंदर इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा है। बिहार राज्य मोटर फेडरेशन के प्रवक्ता कामेश्वर महतो ने बताया कि परिवहन विभाग हर पांच साल पर बस किराये की समीक्षा करता है।
इसके तहत अधिकतम 15 और न्यूतम 10 % किराया वृद्धि को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इस पर निर्णय आगामी दिनों फेडरेशन की बैठक में लिया जाएगा।मुजफ्फरपुर से बसों का प्रस्तावित किराया :जिला 2021 2026दरभंगा 110 125सीतामढ़ी 100 115पटना 130 150मोतिहारी 150 175समस्तीपुर 120 140बेगूसराय 200 230बेतिया 250 290शिवहर 100 115पुपरी 100 115गोपालगंज 250 290(नोट : सभी आकड़े रुपये में)प्रस्तावित बस किराया :बसों की श्रेणी 50 किमी 100 किमी 150 किमी 200 किमी 250 किमी 300 किमी से अधिक(15% वृद्धि) (14% वृद्धि) (13% वृद्धि) (12% वृद्धि) (11% वृद्धि) (10% वृद्धि)साधारण बस सेवा 1.73 रुपये 1.71 रुपये 1.70 रुपये 1.68 रुपये 1.67 रुपये 1.65 रुपयेडीलक्स बस सेवा 1.96 रुपये 1.94 रुपये 1.92 रुपये 1.90 रुपये 1.89 रुपये 1.87 रुपयेडीलक्स एसी बस सेवा 2.30 रुपये 2.28 रुपये 2.26 रुपये 2.24 रुपये 2.22 रुपये 2.20 रुपयेवॉल्वो एवं समतुल्य बस सेवा 2.88 रुपये 2.85 रुपये 2.83 रुपये 2.80 रुपये 2.78 रुपये 2.75 रुपयेनगरीय बस सेवा 1.84 रुपये (प्रथम 4 किमी के लिए प्रति किमी एवं अगले प्रत्येक 2 किमी के लिए 1.73 रुपये)
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


