Muzaffarpur News: ट्रेनिंग पूरी कर लौटे पुलिसकर्मियों के कंधे में लगाए स्टार

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के कार्यालय में एक पिपिंग समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को एएसआई के कार्यकारी प्रभार सौंपा गया। अधिकारियों ने सभी को चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाने का निर्देश दिया।

Muzaffarpur News: ट्रेनिंग पूरी कर लौटे पुलिसकर्मियों के कंधे में लगाए स्टार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के कार्यालय में शुक्रवार को एक पिपिंग समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान एसएसपी, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और मुख्यालय डीएसपी ने पीटीसी से प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुलिसकर्मियों को एएसआई के उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार सौंपकर उनके कंधों पर स्टार लगाए। अधिकारियों ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई दी। साथ ही उन्हें पूरी निष्पक्षता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ आमजन के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।