प्रो. मनेंद्र को मिली डी. लिट की मानद उपाधि

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के प्रो. मनेंद्र कुमार को मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा और कीट विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय ने उनके अनुसंधान और समाजोपयोगी कार्य की सराहना की है, और प्रो. कुमार ने इसे भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए गौरव का विषय बताया।

प्रो. मनेंद्र को मिली डी. लिट की मानद उपाधि

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के विज्ञान के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार को शिक्षा एवं कीट विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मॉस्को रिसर्च यूनिवर्सिटी, रसिया द्वारा मानद डॉक्टर ऑफ लेटर्स (डी. लिट.) से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय ने अपने संदेश में प्रो. कुमार के वैज्ञानिक अनुसंधान, शैक्षणिक नेतृत्व एवं समाजोपयोगी योगदान की सराहना करते हुए कहा है कि उनका कार्य शिक्षा एवं जन्तु विज्ञान के क्षेत्र मे उत्कृष्टता का उदाहरण है। इस मानद उपाधि के माध्यम से उनके बहुआयामी योगदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। प्रो. कुमार ने इस सम्मान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि भारतीय शिक्षा, शोध तथा वैज्ञानिक समुदाय के लिए भी गौरव का विषय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।