एचएम राणा बख्तियार को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान

एचएम राणा बख्तियार को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान

संक्षेप:

प्राथमिक विद्यालय मुरा बखरी के प्रधानाध्यापक राणा बख्तेयार को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें शिक्षा में उत्कृष्ट बदलाव लाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए यह...

Aug 31, 2025 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय मुरा बखरी के प्रधानाध्यापक राणा बख्तेयार को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट बदलाव लाने, नवाचार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है। डुमरांव में रविवार को विकास फेमिली क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राणा बख्तेयार को सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने खुशी जताई है। डुमरांव के विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा, संस्था के संस्थापक मनोज मिश्रा मौजूद रहे। बिहार के अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के शिक्षकों ने भाग लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।