Muzaffarpur News: पताही एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर परिसर की साफ-सफाई तेज
Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। परिसर को साफ-सुथरा करने और पुराने भवनों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में शिलान्यास को लेकर उत्साह है, क्योंकि इससे हवाई सेवा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। पताही हवाई अड्डे के शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट परिसर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कराया जा रहा है। परिसर में दर्जनों जेसीबी लगाकर साफ-सफाई के साथ पुराने एवं जर्जर भवनों को तोड़ने का काम जारी है। जगह-जगह मिट्टी भराई कर रनवे को समतल किया जा रहा है।
निरीक्षण की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, सोमवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ डीएम और एसएसपी ने पताही हवाई अड्डा परिसर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के शिलान्यास को लेकर तैयारियों को और तेज कर दिया गया है। हवाई अड्डे के मुख्य गेट को फिलहाल बंद कर दिया गया है तथा वहां गार्ड की तैनात कर दी गई है। परिसर में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
इधर, लंबे समय से पताही में हवाई अड्डा शुरू करने की मांग कर रहे स्थानीय लोगों में शिलान्यास की तैयारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पताही एयरपोर्ट के विकसित होने से मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के लोगों को हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के व्यापार, उद्योग, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


