Muzaffarpur News: श्रावणी मेला : 18 स्थानों पर होगी निगम के 227 कर्मियों की तैनाती

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले के लिए नगर निगम ने सफाई, रोशनी और जलापूर्ति के लिए 227 से अधिक कर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया है। मेले की व्यवस्था के लिए 18 टीमों का गठन किया गया है और 1 से 24 अगस्त तक दिन-रात सफाई का कार्य जारी रहेगा।

Muzaffarpur News: श्रावणी मेला : 18 स्थानों पर होगी निगम के 227 कर्मियों की तैनाती

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता श्रावणी मेले में सफाई, रोशनी व जलापूर्ति के मुकम्मल इंतजाम के लिए नगर निगम ने 227 से अधिक कर्मियों व अफसरों की तैनाती की है। स्ट्रीट लाइट और जल कार्य व्यवस्था के लिए रामदयालु गुमटी से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक करीब चार किमी के इलाके को 18 भागों में बांटा गया है।

सफाई व्यवस्था

इनमें रामदयालु गुमटी से अघोरिया बाजार तक, आरडीएस कॉलेज, आरटीबीएस कॉलेज, गंडक प्रोजेक्ट, मुक्तिनाथ मंदिर, बिजली कार्यालय, अघोरिया बाजार चौक से हरिसभा चौक तक, ओरिएंट क्लब, हरिसभा चौक से देवी मंदिर, पानी टंकी व हाथी चौक, जिला स्कूल, अमर सिनेमा चौक से छोटी कल्याणी तक, छोटी कल्याणी चौक से प्रभात सिनेमा चौक, मक्खन शाह चौक से गरीबनाथ मंदिर होते हुए छाता बाजार चौक तक, डीएन हाईस्कूल, छाता बाजार चौक से टावर चौक और छोटी कल्याणी चौक से केदारनाथ रोड होते हुए चपड़ा वाला पुल तक अलग-अलग टीमों के साथ पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।

कार्य की निगरानी

लाइट व पानी से जुड़े तमाम कार्यों के वरीय प्रभार में दोनों उप नगर आयुक्त अमित कुमार व स्वरा के अलावा कार्यपालक अभियंता विजेंद्र कुमार रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने संबंधित पदाधिकारियों को रोज के कार्यों का निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

24 घंटे सफाई

एक से 24 अगस्त तक होगी 24 घंटे सफाई अगली माह एक से 24 अगस्त तक कांवरिया मार्ग, बाबा गरीबनाथ मंदिर से लेकर कांवरियों के विश्राम स्थलों तक दिन-रात तीन शिफ्टों में 24 घंटे सफाई कार्य जारी रहेगा। इसके लिए 18 टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेगी। इनमें गरीब स्थान मंदिर, मंदिर के आसपास मेन रोड, चपरा पुल से प्रभात सिनेमा व साहू पोखर, प्रभात सिनेमा चौक से छोटी कल्याणी चौक तक, छोटी कल्याणी चौक से अमर सिनेमा चौक तक, हाथी चौक से पानी टंकी होते हुए आमगोला पुल तक, आमगोला पुल से अघोरिया बाजार चौक तक, अघोरिया बाजार से रामदयालू कॉलेज व चौक तक, रामदयालू कॉलेज से गुमटी तक, मक्खन साह चौक से पुरानी बाजार व नाका नंबर चार से प्रभात सिनेमा चौक तक, डीएन हाईस्कूल, जिला स्कूल, मुखर्जी सेमिनारी, रामदयालू कांलेज, आरबीटीएस कॉलेज, गंडक प्रोजेक्ट व बिजली ऑफिस, छाता बाजार से डीएम आवास तक, छोटी कल्याणी से केदारनाथ रोड होते हुए मक्खन साह चौक हनुमान मंदिर के पास तक का इलाका शामिल है।

सामान्य प्रश्न

श्रावणी मेले के लिए कितने कर्मियों की तैनाती की गई है?
श्रावणी मेले में सफाई, रोशनी व जलापूर्ति के मुकम्मल इंतजाम के लिए नगर निगम ने 227 से अधिक कर्मियों व अफसरों की तैनाती की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।