Muzaffarpur News: दूसरे दिन 1971 लोगों ने लिया राशि जमा करने को टोकन

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: -पहले दिन शनिवार को 804 लोगों ने कराया था आवेदन का सत्यापन -नेहरू स्टेडियम में

Muzaffarpur News: दूसरे दिन 1971 लोगों ने लिया राशि जमा करने को टोकन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। सिकंदरपुर स्थित पंडित नेहरू स्टेडियम में 12 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज है। इसमें 90 दिन से अधिक से लंबित ट्रैफिक जुर्माने की राशि और इसके वाद का निष्पादन होगा। भीड़ के कारण लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों के जुर्माना चालान का सत्यापन शुरू कर दिया है। दूसरे दिन सोमवार को भी डीटीओ कार्यालय में भारी भीड़ उमड़ी। दो दिन में कुल 2775 लोगों ने टोकन लिया है। पहले दिन शनिवार को 804 लोगों ने जुर्माना जमा आवेदन का सत्यापन कराया था। वहीं, सोमवार को 1971 लोगों ने राशि जमा करने के लिए आवेदन का सत्यापन करा टोकन लिया।

टोकन के लिए लोगों को कतार में इंतजार भी करना पड़ा। राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान की राशि जल्दी जमा हो सके, इसलिए डीटीओ कार्यालय में पहले से आवेदन का सत्यापन किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: दूसरे दिन 1971 लोगों ने लिया राशि जमा करने को टोकन