राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक
मुजफ्फरपुर में आगामी नौ मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के लिए बुधवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को अपने-अपने कोर्ट के मामलों की पहचान करने और नोटिस तैयार करने का निर्देश दिया गया।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बुधवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर एडीआर भवन में आयोजित इस बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सचिन कुमार मिश्र, अवर न्यायाधीश-छह तेज कुमार प्रसाद व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव राधेश्याम मौजूद थे। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को लोक अदालत में निष्पादित किए जाने वाले अपने-अपने कोर्ट के मामले को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। ऐसे मामलों में पक्षकारों को भेजे जाने वाले नोटिस को तैयार करने का निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


