शोभायात्रा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो

Feb 12, 2026 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सेवा दल के सदस्यों को आई कार्ड और पोशाक रखने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर चर्चा की गई। प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने सभी सदस्यों से सुबह चार बजे से रात्रि तक सेवा देने का आग्रह किया।

शोभायात्रा के दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो

मुजफ्फरपुर, हिप्र। महाशिवरात्रि का तैयारी को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासक एवं मंदिर के सेवादल की बैठक बाबा गरीबनाथ मंदिर के सत्संग भवन में हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने महाशिवरात्रि की शोभायात्रा के दौरान सेवा दल के सभी सदस्यों को पोशाक के साथ आई कार्ड साथ में रखने को कहा। दूसरी ओर प्रशासन के समक्ष ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने का मुद्दा उठाया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार, एएसपी सुरेश प्रसाद, वार्ड पार्षद केपी पप्पू के साथ-साथ सेवा दल के अध्यक्ष व सचिवगण उपस्थित रहे। एसडीओ पूर्वी ने कहा कि पूर्व के भांति इस बार भी सेवा दल एवं जिला प्रशासक के सहयोग से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

पंडित विनय पाठक ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि सुबह चार बजे से रात्रि तक दो शिफ्ट में प्रत्येक सेवा दल के 20-20 सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर, महाकाल सेवा दल के अध्यक्ष आकाश चौधरी, मां बगलामुखी सेवा दल के नंदकिशोर सिंह, महाकाल परिवार के गिरधारी गुप्ता, संकल्प सेवा दल के प्रभात ठाकुर, पंचमहाभूत के संजीव कुमार, हिन्दुस्तान सेवा मंच के अंकित कुमार, युवा बोल बम सेवा समिति के मनीष कुमार, सीताराम सेवा दल के राघवेंद्र कुमार, मोहल्ला युवा केंद्र के राजीव सोनी व शिव साईं सेवा दल के रंजीत पटेल सेवा दल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।