गर्भवती समेत पांच को स्कार्पियो ने ताबड़तोड़ मारी टक्कर

Ankit Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

महुली गांव में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने गर्भवती महिला समेत पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें गर्भवती मोना देवी की हालत नाजुक है। पुलिस ने स्कार्पियो को बरामद कर लिया, लेकिन चालक भाग निकला।

गर्भवती समेत पांच को स्कार्पियो ने ताबड़तोड़ मारी टक्कर

हथौड़ी। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव में चौमुख तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक के बाद एक गर्भवती महिला समेत पांच लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इनमें दो बचे, दो महिला और एक बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच स्कार्पियो लेकर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी की रफ्तार ऐसी थी कि सड़क किनारे लगे एक बाइक बीआर06-5837 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। संयोग से बाइक चालक बाल-बाल बच गया। किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना हथौड़ी पुलिस को दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़कर स्कॉर्पियो को भुसाही चौक से बारामद कर लिया। हालांकि पुलिस की दबिश देखकर गाड़ी में सवार लोग भाग निकले। इस हादसे में घायल मोना देवी पांच महीने की गर्ववती हैं। ग्रामीणों के सहयोग से उसे मेडिकल में भर्ती द्वारा कराया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। शेष सभी लोगों को प्राथमिक उपचार कराया गया है। थानेदार सतनारायण शर्मा ने बताया कि जब्त गाड़ी से उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

Ankit Kumar

लेखक के बारे में

Ankit Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।