बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा ने दिलाई तपिस से राहत

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार को तेज हवाओं और बादलों ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा ने दिलाई तपिस से राहत

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी के साथ ही अरब सागर में भी प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने से यहां भी मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। कभी आंधी-बारिश तो कभी झुलसाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। इस बीच गुरुवार को चली तेज हवा व बादलों के आने-जाने के कारण सूरज की तपिश से काफी राहत मिली। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में तेजी से सुधार आया। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार के अनुसार जिले के उत्तर पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर तो शेष हिस्सों के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार है। वहीं अधिकांश हिस्सों में 25 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।इस बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। जबकि न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का सुधार देखने को मिला। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहे। इस दौरान 20 किमी प्रति घंटे की गति से पुरवा हवा चलने से हवा में नमी की अधिकता बनी रही। हालांकि वाष्पीकरण की दर घटकर सामान्य स्तर पर आने से उमस कम महसूस हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।