Muzaffarpur News: चार महीने बाद खुला प्रसाद हॉस्पिटल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर का प्रसाद हॉस्पिटल मंगलवार को चार महीने के बाद खुल गया। सीएस डॉ सुधीर कुमार के निर्देश पर ओपीडी और आईपीडी सेवा शुरू हुई। अस्पताल में आग लगने के बाद आईसीयू को चौथी मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया गया था, और आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।

Muzaffarpur News: चार महीने बाद खुला प्रसाद हॉस्पिटल

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। चार महीने के बाद प्रसाद हॉस्पिटल मंगलवार से खुल गया। सीएस डॉ सुधीर कुमार के निर्देश के बाद अस्पताल खोल दिया गया। सीएस ने बताया कि अस्पताल ने बिजली और फायर ऑडिट रिपोर्ट सौंप दी थी इसके बाद अस्पताल खोलने का निर्देश दिया गया। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में आग लगने वाले हिस्से को अभी सील रखा गया है। प्रसाद हॉस्पिटल के खुलने के निर्देश के बाद मंगलवार से ओपीडी और आईपीडी सेवा शुरू हो गई। अगलगी की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू को पांचवीं मंजिल से हटा कर चौथी मंजिल पर कर दिया है। चार जून को प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने के बाद 9 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया था। एक महीने पहले भी सीएस की बनाई टीम ने अस्पताल की जांच की थी और अस्पताल खोलने की अनुशंसा की थी लेकिन उस समय बिजली ऑडिट नहीं होने के कारण अस्पताल नहीं खुल सका था।

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: चार महीने बाद खुला प्रसाद हॉस्पिटल