Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPower Transformer Failure in Bangri Village Sparks Protests by Residents
मड़वन के बंगरी में जला ट्रांसफॉर्मर, पांच दिनों से अंधेरे में 400 लोग

मड़वन के बंगरी में जला ट्रांसफॉर्मर, पांच दिनों से अंधेरे में 400 लोग

संक्षेप:

मड़वन के बंगरी गांव के वार्ड-2 में ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण चार सौ से अधिक लोग अंधेरे में हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।...

Aug 12, 2025 08:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मड़वन, एक संवाददाता। प्रखंड के बंगरी गांव के वार्ड-2 में लगा ट्रांसफॉर्मर पांच दिनों पहले जल गया था। इसके बाद से गांव के चार सौ से अधिक लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। लगातार शिकायत के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए जाने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जले हुए ट्रांसफॉर्मर के पास एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर लोगों के दिनचर्या के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद विभाग के जेई न तो मौके पर पहुंचे और न ही फोन रिसीव कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मौके पर भूषण ठाकुर, शिवनाथ साह, प्रभु साह, प्रभु महतो, मो. मुन्ना, मो. कयामुद्दीन, शिवशंकर महतो, सुनीता देवी, प्रमिला देवी आदि शामिल थे। इस दौरान लोगों ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो वे प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं, जेई राजीव कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगाने की दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही इसे लगा आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।