दामोदरपुर इलाके में ढाई घंटे बिजली गुल

दामोदरपुर इलाके में ढाई घंटे बिजली गुल

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बिजली की आपूर्ति एक बार फिर से बाधित हुई है। दामोदरपुर इलाके में दो घंटे तक बिजली गुल रही। जेई पूजा भारती ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य और पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते बिजली की...

Oct 14, 2025 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली आपूर्ति की स्थिति एकबार फिर चरमराई हुई है। अमूमन रोजाना कहीं न कहीं ऐसा आलम देखने को मिल रहा है। कहीं शटडाउन तो कहीं ट्रिपिंग समस्या बनी हुई है। सोमवार अपराह्न शहर के दामोदरपुर इलाके में करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। इस बाबत पूछने पर जेई पूजा भारती ने कहा कि एमआईटी 33 केवी का मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। इसके लिए सुबह में आपूर्ति बंद हुई थी। उसके बाद फिर एक-डेढ़ घंटे के लिए चालू हुई थी, मगर दामोदरपुर एरिया में भी काम कराना जरूरी था। बिजली तारों को छूने वाले पेड़ों की टहनियों की कटाई करानी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसीलिए बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र खबड़ा ने बताया है कि 11 केवी खबड़ा फीडर से आपूर्ति मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे से 2:30 बजे तक बाधित रहेगी। इस तरफ भी पेड़ों की शाखाओं की छंटाई करानी है। इस कारण खबड़ा मोहल्ला से लेकर मीनाटोला, दिनकरनगर, गायत्रीनगर, गिरजानगर, श्रीरामपुरम आदि जगहों की आपूर्ति बाधित रहेगी।