भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मडवन में उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से परेशान हैं। मेंटेनेंस और ट्री कटिंग के कारण बिजली 4-6 घंटे गायब रहती है। जर्जर तारों के कारण आग लगने और तार गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग को समस्या के बारे में बताया गया, लेकिन अधिकारी अनसुना कर रहे हैं।

भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान

मडवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में मेंटेनेंस व ट्री कटिंग के नाम पर चार से छह घंटे तक बिजली गायब रहती है। उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में दर्जन भर जगहों पर तार जर्जर है। इस कारण कभी आग लग जा रही है, तो कभी गल कर तार गिर जा रहे हैं। कई मानव बल ने नाम न छापने के शर्त पर बताया कि विभाग को जर्जर तार बदलने के लिए कहा जाता है। मगर विभाग के अधिकारी अनसुना करत देते हैं, जिस कारण उन्हें लोगों का कोप भाजन बनना पड़ता है।

बिना सेफ्टी किट के काम करना पड़ता है, जिससे हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। जेई राजीव कुमार ने बताया कि पूरे प्रखंड की स्थिति की जानकारी नहीं है। एक दो जगह पर जर्जर तार की समस्या है, जिसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।