Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPower Outages in Muzaffarpur Due to Unseasonal Rain from Monsoon Storm
हल्की बारिश में कई इलाकों में बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में कई इलाकों में बिजली गुल, बढ़ी परेशानी

संक्षेप: मोंथा तूफान के असर से बेमौसम हुई बरसात में कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस मौसम में विभागीय अलर्ट के बावजूद बिजली विभाग एहतियात नहीं बरत सका है।

Thu, 30 Oct 2025 10:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता : मोंथा तूफान के असर से बेमौसम हुई बरसात में कई इलाकों में बिजली गुल रही। इस मौसम में विभागीय अलर्ट के बावजूद बिजली विभाग एहतियात नहीं बरत सका है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था चरमराकर रह गई है। शहर से सटे इलाके दीघरा इलाके में एलटी तार टूटने से बुधवार शाम आई समस्या गुरुवार सुबह दुरुस्त हो पाई। इसके चलते शेरपुर से दीघरा तक की बिजली तीन-चार घंटे बंद रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे बिना पूर्व सूचना के आपूर्ति ठप हो गई। सुबह में आंखें खुलीं तो बिजली गुल थी। मोटर नहीं चलने से पानी की परेशानी हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली आने पर राहत मिली। पताही फीडर में 18 घंटे बाद बिजली आई। गुरुवार की सुबह लोग जल्दी जागकर सबसे पहले पानी की टंकी फुल की। उन्हें डर था कि कहीं फिर बत्ती गुल न हो जाए। दीघरा व शेरपुर में तार टूटने से गुरुवार की सुबह तीन घंटे के लिए पुन: लाइन बाधित रही। बुधवार की रात शाट-सर्किट से दीघरा में एलटी तार टूटकर एनएच पर गिर गया था। लाइनमैन ने रात आठ बजे दुरुस्त किया तो आधे इलाके में बिजली आई, बाकी हिस्सों में देर रात तक इंतजार में गुजरा। मीनापुर प्रखंड के मदारीपुर कर्ण, रामपुर हरि, मकसूदपुर, माणिकपुर, नेहालपुर, धर्मपुर नारायण में बुधवार रात में बिजली गुल रही। हालांकि सहायक अभियंता पूर्वी रविरंजन भारद्वाज ने इससे इनकार किया। उनका कहना था कि हमारे क्षेत्र में स्थिति ठीक थी। उधर, मीनापुर के भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति का हाल बेहाल बताया गया।