हथौड़ी में सात घंटे बाधित रही बिजली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरहथौड़ी में बुधवार को सात घंटे तक बिजली बाधित रही, जिससे बेरई पावर सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

हथौड़ी। थाना क्षेत्र में बुधवार को सात घंटे बिजली बाधित रही। इस कारण बेरई पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। इस कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है। पीएसएस से लगभग डेढ़ दर्जन गांव जुड़े हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि पीएसएस का संपर्क नंबर है। इधर कनीय अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
ये भी पढ़ें:हथौड़ी में सात घंटे बाधित रही बिजली
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


