शहर के बड़े हिस्सों में आज सुबह से चार घंटे कटेगी बिजली

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में रविवार को बिजली आपूर्ति 3.5 से 4 घंटे के लिए बाधित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता केके सिंह ने बताया कि 33/11 केवी उपकेन्द्र से 6 बजे से 10 बजे तक और केंद्रीय विद्यालय फीडर से 8 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्र इस्लामपुर, जोगियामठ, हलुमान नगर आदि हैं।

शहर के बड़े हिस्सों में आज सुबह से चार घंटे कटेगी बिजली

मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के बड़े हिस्से में रविवार को साढ़े तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्धारित समय से पहले बिजली से संचालित कार्यों को निपटा लेने की विभाग ने अपील की है। अर्बन-2 के विद्युत कार्यपालक अभियंता केके सिंह ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र, सिटी पार्क से संचालित 11 केवी कंपनी बाग फीडर में अनुरक्षण कार्यों के लिए सुबह 06 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपरोक्त अवधि में इस्लामपुर, जोगियामठ, बैंक रोड़, सूतापट्टी, तिलक मैदान रोड, जवाहरलाल रोड, लजीज गली, टॉवर चौक इत्यादि में बिजली गुल रहेगी। उधर, पीएसएस ऊर्जा नगर अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय फीडर में मेंटेनेंस कार्य एवं वृक्षों की छंटाई के कारण सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

इस अवधि में हलुमान नगर, लॉ कॉलेज गन्नीपुर रोड, गन्नीपुर मिश्रा टोला, आदि इलाके में बिजली नहीं रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।