Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPower Outage in Muzaffarpur Causes Public Outrage and Disruption
आधी रात कई इलाकों में बिजली गुल, मिस्कॉट बिजली ऑफिस में हंगामा

आधी रात कई इलाकों में बिजली गुल, मिस्कॉट बिजली ऑफिस में हंगामा

संक्षेप:

मुजफ्फरपुर में बुधवार रात कई इलाकों में बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग बिजली ऑफिस पहुंचे और हंगामा किया। नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्मार्ट मीटर और एडवांस बिलिंग पर सवाल उठाए। सदातपुर में...

Thu, 24 July 2025 03:26 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के कई इलाकों में बुधवार की रात बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रिहायशी इलाकों से लेकर मेन रोड तक अंधेरे में डूब गया। गुस्साए लोग मिस्कॉट स्थित बिजली ऑफिस पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद कर्मियों के साथ विभाग को कोसा और नारेबाजी भी की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अब तो स्मार्ट मीटर लगाकर एडवांस बिजली बिल लिया जा रहा है। फिर नियमित आपूर्ति के बदले बार-बार बिजली क्यों काटी जा रही है? नाराजगी का इजहार करते हुए लोग तत्काल बिजली आपूर्ति चालू करने की मांग कर रहे थे। इधर, आलम यह था कि रात एक बजे सिकंदरपुर, चंदवारा, पक्की सराय, बनारस बैंक, बालू घाट समेत कई इलाके अंधेरे में डूबे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उमस भरी गर्मी के बीच हजारों शहरवासी हलकान रहे। हद तो यह कि सिकंदरपुर के कई लोगों ने बिजली विभाग के ऑफिस से लेकर अधिकारियों तक के मोबाइल नंबर पर कॉल किया पर रिसीव नहीं किया गया। कोई शिकायत सुननेवाला नहीं था। दूसरी ओर, पक्की सराय और बनारस बैंक चौक के बीच बिजली का तार टूट गया। खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को कॉल करके बिजली की आपूर्ति बंद करवा दी। इससे चंदवारा, बनारस बैंक, बालूघाट व आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया। सदातपुर इलाके में 24 घंटे से बिजली नहीं इधर, 200 केवीए के दो ट्रांसफार्मर जलने के कारण सदातपुर इलाके में बीते 24 घंटे से बिजली नहीं है। लोगों के बीच हाहाकार मचा है। उमस भरी गर्मी के बीच पंप नहीं चलने से पानी तक की किल्लत हो गई है। गर्मी के कारण खासकर बीमार लोगों की परेशानी बढ़ गई है। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे चुके हैं। इसी एरिया में सकरा विधायक का भी घर है। इसके बावजूद समस्या के समाधान में देरी हो रही है। लगातार दूसरी रात 150 से अधिक घरों में अंधेरा पसरा रहा। बहरहाल, गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर बदले जाने की संभावना है।