मेंटेनेंस को लेकर कई इलाकों में आज से परसों तक कटेगी बिजली

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में भीषण गर्मी के बीच बिजली की किल्लत से लोग परेशान हैं। मेंटेनेंस, ट्री-कटिंग और सड़क निर्माण के कारण कई जगह घंटों बिजली गायब रहती है। कई प्रमुख 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति रविवार तक बाधित रहेगी। इस दौरान विभिन्न पावर हाउस से जुड़े फीडरों का शटडाउन होगा।

मेंटेनेंस को लेकर कई इलाकों में आज से परसों तक कटेगी बिजली

मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी में बिजली किल्लत से आम लोग रोजाना जूझ रहे हैं। कहीं पूर्व सूचना देकर तो कहीं बिना सूचना घंटों बिजली काटी जा रही है। जिले में मेंटेनेंस, ट्री-कटिंग और सड़क निर्माण कार्यों के चलते भी विभिन्न हिस्सों में बिजली घंटों गुल रह रही है। रविवार तक कई प्रमुख 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। शुक्रवार को 33 केवी बीएमपी-6 फीडर (मुशहरी जीएसएस) से विद्युत आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी। यह शटडाउन ट्री-कटिंग और अनुरक्षण कार्य के कारण किया जा रहा है। इस दौरान मिस्कॉट पावर हाउस, हाथी चौक पावर हाउस, बीएमपी-6 पावर हाउस से जुड़े 11 केवी फीडर रोटेशन पर चलाए जाएंगे।

वहीं, मेंटेनेंस कार्य के कारण 24 मई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक 33 केवी पानापुर फीडर बंद रहेगा। 23 मई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक 11 केवी एनडीपी और जेल-2 फीडर बंद रहेंगे।

Mukesh Kumar

लेखक के बारे में

Mukesh Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।