Muzaffarpur News: पांच घंटे बंद रही पांच फीडरों की बिजली, 50 हजार लोग हलकान

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आपूर्ति 50,000 लोगों के लिए बाधित रही। मेंटेनेंस के कारण एमआईटी 33 केवीए पीएसएस से पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली कट गई। कई घरों में पानी और बीमारी की समस्या बढ़ गई। कल भी सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

Muzaffarpur News: पांच घंटे बंद रही पांच फीडरों की बिजली, 50 हजार लोग हलकान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली से मंगलवार को शहर की करीब 50 हजार से अधिक आबादी परेशान रही। एमआईटी 33 केवीए पीएसएस से बिना पूर्व सूचना के पांच घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। मेंटेनेंस के नाम पर अचानक बिजली काटे जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस के लिए एमआईटी पीएसएस से आपूर्ति सुबह 11 बजे बंद की गई थी।

बिजली की कटौती की स्थिति

पीएसएस बंद होने से इससे जुड़े एमआईटी, ब्रह्मपुरा, बैरिया, बैरिया बस स्टैंड और दामोदरपुर फीडर की आपूर्ति बाधित हुई। कई घरों में पानी का संकट हो गया तो कुछ घरों में बीमार लोगों को गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली बहाल हुई, लेकिन एमआईटी पीएसएस में सीटी में स्पार्क की वजह से आपूर्ति फिर ठप हो गई, जो शाम छह बजे के बाद सामान्य हो सकी। इस बीच रोटेशन पर फीडरों को बिजली की आपूर्ति की गई।

बैरिया फीडर पर समस्या

बैरिया बस स्टैंड के पास आयची ग्राम मोड़ पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बिजली का पोल टूट गया। इससे बैरिया फीडर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कर्मियों ने दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद बिजली चालू की। स्थानीय राकेश कुमार, अशोक कुमार सिंह, चंदेश्वर ठाकुर, रजनीश गुप्ता का कहना है कि आयाची ग्राम के पास अक्सर बस-ट्रक की ठोकर से बिजली पोल टूट जाता है।

अन्य प्रभावित क्षेत्र

एमआईटी पीएसएस के क्षेत्राधिकार के अलावा रामदयालु, मिठनपुरा, अघोरिया बाजार, भगवानपुर, पताही, बीएमपी-6, पक्की सराय, मिस्कॉट, चंदवारा, बालू घाट, अखाड़ाघाट, कंपनीबाग, स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही।

आगामी बिजली कटौती के लिए अलर्ट

बिजली कंपनी के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य को लेकर बुधवार को भी एमआईटी पीएसएस से सुबह आठ से 10 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सिकंदरपुर से रोटेशन पर बिजली लेकर फीडरों को दी जाएगी। इससे लक्ष्मी चौक, दाउदपुर कोठी, ब्रह्मपुरा, चांदनी चौक, सदातपुर, दामोदरपुर, गरम चौक, झिटकहियां, राहुल नगर, संजय सिनेमा रोड, सोडा गोदाम, बृज बिहारी लेन, कृष्णा टोली आदि इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही?
बिजली की आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।