
पांच फीडरों की बिजली एक साथ गुल, पानी के लिए भी हाहाकार
संक्षेप: मुजफ्फरपुर में दीपावली की तैयारी के बीच शुक्रवार सुबह बिजली गुल हो गई। शहर के पांच फीडरों से एक साथ बिजली जाने से एक लाख लोग प्रभावित हुए। पानी का संकट भी बढ़ गया। 14 क्षेत्रों में बिजली नहीं थी और...
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। घरों में दीपावली की तैयारी चल रही है और अभी से बिजली नखरे दिखाने लगी है। शहर के पांच फीडरों की बिजली शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे एक साथ गुल हो गई। इससे एक लाख की आबादी प्रभावित हुई। बिजली नहीं रहने से अधिकांश घरों में पानी का भी संकट हो गया। सुबह 10 बजे तक यह संकट बरकरार रहा। पता चला एक दो नहीं, 14 से अधिक इलाके में बिजली गुल है। जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा एमआईटी से जुड़े 11 केवी बस स्टैंड, दामोदरपुर, ब्रह्मपुरा, एमआईटी और बैरिया फीडर की बिजली गुल रही। इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मियों व पदाधिकारियों से संपर्क करने पर बताया गया कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा एमआईटी के अंतर्गत पांच फीडरों में एक साथ मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है।

इसलिए बिजली की आपूर्ति बंद की गई है। शहरी क्षेत्र वन के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने कहा कि सबकुछ ठीक है। उन्होंने बिजली गुल होने की बात को स्वीकार भी नहीं किया। इन मोहल्लों में रहा संकट: शहर के अयाची ग्राम, कोल्हुआ, जगदंबा नगर, आदर्श ग्राम, मिठनसराय रोड, चकमुरमुर, लक्ष्मीनगर, संजय सिनेमा रोड, बृजबिहारी गली, सोडा गोदाम चौक, मेहदी हसन चौक, लक्ष्मी चौक, दाउदपुर कोठी, पुलिस लाइन रोड, इत्यादि इलाके में बिजली गुल रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। फुल लोड बिजली का दावा, फिर भी परेशानी बताया जा रहा है कि जिले में फुल लोड बिजली के बावजूद यह स्थिति है। किसी इलाके में लाइनमैन अपनी मर्जी से शटडाउलन ले रहा तो कहीं मरम्मत और रख-रखाव में कोताही भारी पड़ रही है। पुराने तार और लटकते तारों को ठीक नहीं किया जा रहा। बिजली खंभों पर जंगली पौधे और उनकी लत्तियां उग आई हैं, जिसके चलते भी ट्रिपिंग हो रही है। तकनीकी खराबी को समय पर दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




