Muzaffarpur News: औराई डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन का निधन
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: औराई के कोकिलवारा निवासी डाक पाल अब्दुल बारी, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी, का निधन शुक्रवार को हुआ। उनकी पत्नी रफत खातून के अनुसार, वह सुबह बेहोश होकर गिर गए और चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर स्थानीय शिक्षकों और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Muzaffarpur News: औराई। डाकघर में डाक पाल के पद पर कार्यरत कोकिलवारा निवासी अब्दुल बारी उर्फ सनम (55) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पांच वर्षों से औराई में कार्यरत थे। पत्नी शिक्षिका रफत खातून ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे बेहोश होकर गिर गए। सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिक्षक शहीद रजा, अशोक शाही, पोस्टमास्टर प्रवीण कुमार, मो. अंजार, मनोज कुमार शाही, अकबर अली, अधिवक्ता समीउजजमां, जौहर अली ने शोक जताया है।
ये भी पढ़ें:Gangapar News: शिक्षक के निधन पर शोक


