नारी सशक्तीकरण के बिना समाज व देश का उत्थान संभव नहीं : पवन सिंह
मोतीपुर में डाक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और अन्य डाक सेवाओं की जानकारी दी। सहायक डाक अधीक्षक ने प्रचार-प्रसार की कमी पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।
मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। रतनपुरा एनएच स्थित एक भवन में बुधवार को डाक चौपाल लगाई गई। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डाक महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण के बगैर समाज एवं देश का उत्थान संभव नहीं है। इसी उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना लाई गई। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही डाक सेवा का मूलमंत्र है। उन्होंने डाक विभाग की सभी योजना सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ खाता, आरडी खाता, महिला सम्मान बचत पत्र, आरपीएलआई, पीआई, डीबीटी स्कीम, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक आदि सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
सहायक डाक अधीक्षक नटवर लाल ने प्रचार-प्रसार नहीं कराने पर चिंता जताते हुए ग्रामीण पोस्टमास्टरों को सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर डाक विभाग की स्कीम से अवगत कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम पुष्पा कुमारी और निरुपमा आनंद ने संयुक्त रूप ने किया। मौके पर डाक अधीक्षक नरसिंह महतो,सहायक डाक अधीक्षक नटवर लाल, एएसपी राजेश कुमार, इंस्पेक्टर गौरव कुमार,उप डाक पाल विपिन कुमार,वार्ड पार्षद शशि गुप्ता, पंकज कुमार, शंभूमोहन प्रसाद, जितेंद्र गुप्ता, राकेश कुमार साह मौजूद रहे। इधर, महाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने मोतीपुर बाजार स्थित भवन में चल रहे पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया। कर्मियों ने महाध्यक्ष को बताया कि बारिश के मौसम में काम करना मुश्किल हो जाता है। प्लास्टिक की शीट टांग कर काम करना पड़ता है। बारिश होने पर छत से पानी का रिसाव होने लगता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




