अप्रेंटिसशिप कोर्स में आवेदन लिए 10 से खुलेगा पोर्टल
चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कोर्स में दाखिले के आवेदन के लिए 10 जून से पोर्टल खोलने पर विचार किया जा रहा है। बीआरए बिहार विवि के तीन कॉलेजो

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कोर्स में दाखिले के आवेदन के लिए 10 जून से पोर्टल खोलने पर विचार किया जा रहा है। बीआरए बिहार विवि के तीन कॉलेजों एलएनडी कॉलेज मोतिहारी, आरएन कॉलेज हाजीपुर और आरएसएस कॉलेज सीतामढ़ी में इसकी पढ़ाई होगी। लोकभवन ने पिछले दिनों कोर्स शुरू करने की अधिसूचना जारी की थी। लोकभवन ने कोर्स का सिलेबस भी तय कर दिया है।बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कोर्स को शुरू करने को लेकर बुधवार को तीनों कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। इसमें डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह और परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार भी शामिल थे।
कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल से लिया जाएगा। 12वीं के अंक पर मेरिट लिस्ट निकालकर छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। बैठक में प्राचार्यों ने कहा कि कॉमर्स विषय के तहत जो कोर्स इस कार्यक्रम में पढ़ाने हैं, उनके शिक्षक नहीं हैं। इस पर तय किया गया कि रिसोर्स पर्सन की बहाली कर छात्रों को कॉमर्स के विषय पढ़ाए जाएंगे। अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री कार्यक्रम के तहत शुरू होने वाले कोर्स सेल्फ फिनांस के तहत चलाए जाएंगे। लोकभवन ने इस कोर्स के लिए फीस भी तय कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत सात कोर्स शुरू किए जाने हैं। एक कोर्स में 60 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इस कोर्स में आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल पर अलग लिंक छात्रों को दिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


