Muzaffarpur News: विवाह भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मोतीपुर के जटौलिया पंचायत में पांच लाख की लागत से बन रहे विवाह भवन में घटिया सामग्री का उपयोग होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर शिकायत की, जिसमें उन्होंने योजना स्थल पर बोर्ड की अनुपस्थिति और निम्न गुणवत्ता की सामग्री के खिलाफ आवाज उठाई। बीपीआरओ ने इसकी जांच का आश्वासन दिया है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर। जटौलिया पंचायत में पांच लाख की लागत से बन रहे विवाह भवन निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि योजना स्थल पर बोर्ड नहीं लगाया गया है। घटिया ईंट का उपयोग हो रहा है। इसके अलावा अन्य निर्माण सामग्री भी गुणवत्ताविहीन है। ग्रामीणों का आरोप है कि विवाह भवन निर्माण के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। बावजूद ठेकेदार मानकों की अनदेखी कर रहा है। बीपीआरओ ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जाएगी। इस संबंध में बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला गंभीर है।
जेई से जानकारी ली जा रही है। मंगलवार को जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


