Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPolitical Tensions Rise at Lakshmi Chowk Amid Unemployment and Inflation Concerns
चाय पर चर्चा : सिर्फ वादे नहीं इरादा रखने वाला हो अपना विधायक

चाय पर चर्चा : सिर्फ वादे नहीं इरादा रखने वाला हो अपना विधायक

संक्षेप:

स्थान :: लक्ष्मी चौक अब नामांकन का दौर संपन्न होने के साथ

Oct 18, 2025 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

स्थान :: लक्ष्मी चौक अब नामांकन का दौर संपन्न होने के साथ ही चौक-चौराहों व चाय की दुकानों पर सियासी माहौल और भी शबाब पर है। चाय की चुस्की के साथ बेरोजगारी, महंगाई और पलायन जैसी जमीनी समस्या चुनावी एजेंडे में शामिल हैं। मुद्दा बनाकर उछाल रहे हैं। कोई विकास की बात करता है तो कोई बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बता रहे हैं। प्रत्याशियों के चेहरे देखकर जीत-हार की चर्चाओं के साथ उसकी गारंटी तक देने वालों की कमी नहीं है। यह भी कहने वाले लोग हैं कि काम के नाम पर वोट हो तो बहुत प्रत्याशी मुंहकी खा जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोजी-रोजगार का अभाव बड़ा खटकता है। पढ़े-लिखे युवा खाली बैठे हैं। जो नेता सिर्फ चुनाव के समय दिखाई देते हैं, उन्हें जनता पहचान चुकी है। अब हमलोग ऐसे नेता नहीं चाहते, जो सिर्फ वादे करे। अब तो लोग पार्टी देखकर वोट करने लगे हैं। यहीं चर्चा चाय की दुकानों से आगे निकलकर खेत के मुंडेर तक पहुंच गए हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खुले तौर पर नेताओं के कामकाज की चर्चा तो करते हैं, मगर प्रत्याशियों से नजरें भी चुराते हैं। सांस्कृतिक राजधानी की पहचान कायम रहे मुजफ्फरपुर का शनिवार को शहर के लक्ष्मी चौक की चाय दुकान पर चौकड़ी लगी थी। कुमार विरल, बबलू कुमार का कहना है कि अपराधियों का बोलबाला नहीं हो। इस शहर में एक भी ऑडिटोरियम नहीं है। साहित्यकार, कवि, रंगकर्मी के लिए भी काम करे। मुजफ्फरपुर को सांस्कृतिक राजधानी की पहचान जीवित रहे। देवनाथ सिंह का कहना था कि स्व्च्छ एवं साफ छवि का विधायक होना चाहिए। सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जो वादा करे उसको पूरा करके भी दिखाए। जो देश हित में करे। सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ विकास करे। अखिलेश मणि ने कहा कि स्मार्ट सिटी नहीं जाम व प्रदूषण से मुक्ति दिलाए। रामचंद्र साह व सतीश कुमार का कहना है कि वैसा प्रत्याशी जो बोले तो करके भी दिखाए। सिर्फ लुभाावने वादे नहीं हों। कुछ का कहना था कि जनता अब समझदार हो गई है। महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। गैस सिलेंडर और राशन की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि जीना मुहाल है। अगर कोई नेता इस पर ध्यान देगा तो हम उसको प्राथमिकता देंगे।